झारखंड की मंईयां को मिला सम्मान, सीएम हेमंत सोरेन ने खातों में भेजे ₹7500

मुख्यमंत्री ने किया बड़ी योजना का ऐलान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मंईयां सम्मान’ की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजने की घोषणा की
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा:

“झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईयां को सम्मान राशि के पूरे ₹7500 बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। अब होली के पावन पर्व पर सभी मंईयां अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं।”

त्योहारों में मिलेगा आर्थिक संबल

सीएम सोरेन ने कहा कि यह राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की राशि है

भाजपा पर साधा निशाना

सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा शासित राज्यों से भी माताओं और बहनों के वादों को पूरा करने की अपील की

“आशा है कि भाजपा भी अपने राज्यों में माताओं और बहनों से किए गए वादों को पूरा करेगी और झारखंड के पदचिह्नों पर चलेगी।”

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र

क्या इस योजना से झारखंड की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी? ‘न्यूज़ देखो’ इस योजना से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए रखेगा, क्योंकि “हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र”।

Exit mobile version