News dekho specials
Politics

झारखंड में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! हेमंत सोरेन परिवार से सीधी टक्कर

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए हेमंत सोरेन के परिवार के खिलाफ उनके ही रिश्तेदारों को मैदान में उतार दिया है। हेमंत सोरेन की भाभी, सीता सोरेन, जामताड़ा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार होंगी, जो पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सदस्य थीं।

चंपाई सोरेन की एंट्री ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
चंपाई सोरेन, जो कभी हेमंत सोरेन की जगह मुख्यमंत्री बने थे, अब बीजेपी के टिकट पर सरायकेला सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भी घाटशिला से टिकट मिला है, जिससे कोल्हान क्षेत्र में बीजेपी ने अपना ट्राइबल वोट बैंक मजबूत करने की कोशिश की है।

ट्राइबल वोट बैंक पर बीजेपी की नजर
झारखंड की 28 विधानसभा सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं, और यही बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण चुनावी जंग का मैदान साबित हो सकती हैं। पिछले चुनाव में संताल और कोल्हान क्षेत्र में बीजेपी की हार हुई थी, लेकिन इस बार पार्टी ने बड़े ट्राइबल नेताओं को टिकट देकर इस वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

बीजेपी का यह कदम साफ तौर पर दिखाता है कि पार्टी ने हेमंत सोरेन के परिवार और उनके पारंपरिक वोट बैंक को चुनौती देने की पूरी तैयारी कर ली है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: