झारखंड में लेखा सहायक के 384 पदों पर भर्ती, जल्द आवेदन शुरू

झारखंड में लेखा सहायक के 384 पदों पर भर्ती, जल्द आवेदन शुरू

author News देखो Team
18 Views

रांची: झारखंड के सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर! झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) जल्द ही लेखा सहायक के 384 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पदों पर नियुक्ति वित्त विभाग में होगी।

आवश्यक योग्यता

  • भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट पास।
  • कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य।
  • हिंदी टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट आवश्यक।
  • न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष।

भर्ती प्रक्रिया:

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी है। इस भर्ती में वरीय लेखा सहायक के लिए 217 पद और लेखा अधीक्षक के लिए 70 पद आरक्षित हैं।

प्रशिक्षण और योग्यता:

  • भर्ती के बाद तीन माह का संस्थागत प्रशिक्षण अनिवार्य होगा।
  • छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक माह का अंतिम प्रशिक्षण शामिल।
  • हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग कौशल का परीक्षण किया जाएगा।

सरकार की इस पहल से युवाओं को सरकारी नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। झारखंड की ताजा भर्तियों की हर जानकारी के लिए ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: