News dekho specials
Weather

झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज: आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, कई घायल | Rain Alert in Jharkhand

#JharkhandWeather #RainAlert | बंगाल की खाड़ी से आई नम हवा ने बिगाड़ा मौसम, 15 अप्रैल तक ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी:

  • बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण झारखंड में मौसम में बदलाव देखा गया
  • गढ़वा, पलामू, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा और रांची में हुई हल्की से मध्यम बारिश
  • बोकारो और गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत
  • मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
  • ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और तेज हवा की भी संभावना

मौसम ने बदला रंग, कई जिलों में बारिश और वज्रपात

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण राज्य का मौसम बदल गया है। बुधवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरी और तेज रफ्तार की हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गढ़वा, पलामू, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा और रांची सहित अन्य जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। कोडरमा के एक स्कूल में वज्रपात से कई बच्चियां डर के मारे बेहोश हो गईं।

आकाशीय बिजली ने ली दो की जान, कई घायल

बोकारो के गोमिया में अनिता देवी (34) की ठनके की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, गिरिडीह के राजधनवार में सरिता देवी (40) की भी वज्रपात से जान चली गईदुलारी देवी (65) इस हादसे में घायल हुईं। लातेहार के शीशी पंचायत में भी एक महिला और दो बच्चियां घायल हो गईं।

कोडरमा की पपलो पंचायत स्थित संत मौर्य स्कूल में सुबह 11:30 बजे वज्रपात से 8 बच्चे घायल हो गए।

“10 से 15 अप्रैल तक राज्य में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है,” – मौसम विभाग

डालटनगंज सबसे गर्म, पर कई जिलों में गिरा तापमान

बुधवार को डालटनगंज का पारा 40.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक था। हालांकि, बादलों के कारण कई जिलों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

10 अप्रैल को देवघर, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 12 अप्रैल को राज्य के पूर्वी और मध्य भाग में भी बारिश की संभावना है।

News dekho specials

आज भी अलर्ट : बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

राज्य के पश्चिम और मध्य भाग में भी मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 20 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

11 से 13 अप्रैल : यलो अलर्ट जारी

11, 12 और 13 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है।

13 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में यही स्थिति बनी रहेगी। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना बनी हुई है।

रांची में भी बारिश के पूरे आसार

राजधानी रांची में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन और वर्षा की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

11 से 13 अप्रैल तक रांची में बारिश और बादल बने रहेंगे। तापमान 35 डिग्री से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 14 और 15 अप्रैल को भी हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने की संभावना है।

न्यूज़ देखो – अपडेट रहें, सुरक्षित रहें!

मौसम की हर हलचल पर नजर बनाए रखें। बिजली गिरने के समय खुले स्थानों से बचें। सुरक्षित जगहों पर रहें और सरकारी निर्देशों का पालन करें। ‘न्यूज़ देखो’ के साथ जुड़े रहिए और सबसे पहले पाएं राज्य की हर जरूरी जानकारी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: