गुमला प्रशासन का ज़ीरो टॉलरेंस अभियान: सड़क सुरक्षा पर सख़्ती से दिखा असर

#गुमला #सड़कसुरक्षा : तीन माह के विशेष अभियान में 600 से अधिक चालकों पर कार्रवाई, 1600 को किया गया जागरूक — उपायुक्त ने कहा सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा ज़ीरो टॉलरेंस अभियान अब असर दिखाने लगा है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में पिछले तीन महीनों से […]

स्कूल बसों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ और कागजात की कमी पर ₹24,650 का जुर्माना

#गुमला #सड़क_सुरक्षा : उपायुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, स्कूल बसों की फिटनेस, इंश्योरेंस और नाबालिग चालकों पर चला प्रशासनिक डंडा। गुमला जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के सख्त निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा एक व्यापक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले […]

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, उद्यान योजनाओं पर विस्तृत चर्चा

#गुमला #कृषि_प्रशिक्षण : तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के समापन पर किसानों को प्रमाणपत्र वितरण, उद्यान विकास योजनाओं की जानकारी साझा की गई। गुमला जिले में कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाना था। इस प्रशिक्षण में […]

डुमरी का करमा पर्व: धूमधाम से मनाया गया परंपरा और एकता का उत्सव

#डुमरी #करमा_पर्व : टागरडीह गांव में धूमधाम से मनाया गया आदिवासी संस्कृति का प्रतीक पर्व, जहां नृत्य, गीत और सामूहिक एकता की गूंज रही पूरे रात डुमरी प्रखंड के टागरडीह गांव में इस वर्ष भी करमा पर्व उल्लास और आध्यात्मिक भक्ति के वातावरण में मनाया गया। यह पर्व ग्रामीण समुदाय की एकता, संस्कृति और पारंपरिक […]

शंख नदी के किनारे डिपटोली में अज्ञात पुरुष का शव बरामद, डुमरी पुलिस शिनाख्त में जुटी

#गुमला #अज्ञात_शव : डुमरी थाना क्षेत्र के डिपटोली के पास शंख नदी किनारे अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी डुमरी थाना क्षेत्र के डिपटोली के पास शंख नदी से अज्ञात पुरुष का शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस दल मौके […]

गुमला में कलयुगी पुत्र ने पिता की बसीला से की निर्मम हत्या

#गुमला #घरेलू_हिंसा : गोविंदपुर पंचायत के कमलपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पुत्र ने पिता की बसीला से हत्या कर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी गोविंदपुर पंचायत के कमलपुर गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक पुत्र ने अपने पिता की बसीला से सिर पर प्रहार […]

चैनपुर में स्कूटी हादसे में बीडीओ और पुलिस की मानवता ने बचाई घायल की जान

#गुमला #मानवता : बीडीओ और पुलिस की त्वरित मदद से घायल को समय पर चिकित्सीय सहायता मिली चैनपुर थाना क्षेत्र के भेलवतला में मंगलवार को एक स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा क्षेत्र भ्रमण से लौट रहे थे […]

गोविंदपुर गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

#गुमला #बिजली_समस्या : गोविंदपुर गांव में तीन महीनों से बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों की जिंदगी प्रभावित और विभाग पर निष्क्रियता का आरोप। गुमला जिले के जारी प्रखंड के राजधानी कहे जाने वाले गोविंदपुर गांव में पिछले तीन महीनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग तीन महीने पहले आकाशीय […]

गुमला: पति की बीमारी का फायदा उठाकर विवाहिता से दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया

#गुमला #दुष्कर्म_मुकदमा : चैनपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को होटल से गिरफ्तार किया। चैनपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला के पति लंबे समय से बीमार होने और इलाज के लिए अपनी बेटी […]

डुमरी में माता रानी का भव्य विसर्जन सम्पन्न, दुर्गा पूजा समिति ने संभाली अगुवाई

#गुमला #दुर्गापूजा : डुमरी प्रखंड में माता रानी की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न डुमरी प्रखंड में माता रानी का विसर्जन भक्ति, श्रद्धा और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु विसर्जन की तैयारियों में जुटे रहे और सज-धजे ट्रॉलियों में माता रानी की प्रतिमाओं को जुलूस […]

गुमला में लगातार बारिश और कीट प्रकोप से टमाटर किसानों को भारी नुकसान का सामना

#गुमला #कृषि_संकट : लगातार बारिश और कीट संक्रमण के कारण टमाटर की फसल सड़ने से किसानों में चिंता का माहौल जारी प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों के टमाटर किसानों का यह वर्ष काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। लगातार बारिश और कीट प्रकोप के कारण खेतों में लगी फसलें सड़ने लगी हैं। किसानों के अनुसार […]

डुमरी प्रखंड में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई मां दुर्गा की महानवमी

#डुमरी #दुर्गापूजा : श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक आयोजनों से महापर्व का अद्भुत संगम महानवमी के अवसर पर डुमरी प्रखंड में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना कर अपने और परिवार के […]

गुमला के सतखारी में पेड़ की डाली गिरने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

#गुमला #सतखारी : पालकोट प्रखंड के सतखारी गांव में मोटरसाइकिल से गुजरते समय पीपल की डाली गिरने से जीजा-साला की मौके पर मौत हो गई। गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के सतखारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सतखारी निवासी सागर कुल्लू […]

नवाडीह आरसी चर्च में आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया नवाखानी पर्व

#डुमरी #नवाखानी_पर्व : आरसी चर्च नवाडीह में रविवार को सामूहिक मिस्सा पूजा और प्रार्थना के साथ नवाखानी पर्व धूमधाम से संपन्न डुमरी प्रखंड के नवाडीह आरसी चर्च में रविवार को नवाखानी पर्व बड़े पारंपरिक उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई मुख्यानुष्ठाता फादर […]

जारी प्रखंड की चारों पाल्लियों में नयाखानी पर्व आस्था और उल्लास के साथ सम्पन्न

#गुमला #नयाखानी : नई फसल को ईश्वर को समर्पित कर ख्रीस्तीय विश्वासियों ने परंपरा निभाई गुमला जिले के जारी प्रखंड की चारों पाल्लियों में रविवार को नयाखानी पर्व पूरे हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। यह पर्व खेती-किसानी से प्राप्त नई फसल को सर्वप्रथम ईश्वर को समर्पित करने और आभार प्रकट करने की परंपरा […]

डुमरी के मिरचाईपाठ गांव में जंगली सूअरों के आतंक से किसानों की फसल बर्बाद, ग्रामीणों में भारी चिंता

#गुमला #कृषि_सुरक्षा : डुमरी प्रखंड के मिरचाईपाठ गांव में जंगली सूअरों की दहशत से किसान आर्थिक संकट में, प्रशासन से समाधान की अपील डुमरी प्रखंड के मिरचाईपाठ गांव के किसान इन दिनों जंगली सूअरों के आतंक से परेशान हैं। शाम होते ही दर्जनों की संख्या में सूअर खेतों में धावा बोलते हैं और रातभर फसलों […]

डुमरी में सफल रक्तदान शिविर: 18 यूनिट रक्त एकत्रित कर समाज को दिया जीवनदान

#डुमरी #स्वास्थ्य_जागरूकता : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 18 यूनिट रक्त एकत्रित किया। डुमरी में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में आयोजित रक्तदान शिविर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम रखा। शिविर में स्थानीय नागरिकों, कॉलेज छात्रों और युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। रक्तदान के […]

डुमरी में नवाडीह पंचायत में पोषण संवाद कार्यक्रम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पोषण का संदेश

#गुमला #पोषण_संवाद : नवाडीह पंचायत भवन में पोषण माह 2025 के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को संतुलित आहार व स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक किया गया डुमरी प्रखंड के नवाडीह पंचायत भवन में बुधवार को द हंस फाउंडेशन द्वारा पोषण माह 2025 के तहत पोषण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण […]

गुमला में पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़, जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर लालू लोहरा ढेर

#गुमला #उग्रवाद : विशुनपुर क्षेत्र में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों की मुठभेड़ में सब जोनल कमांडर समेत तीन नक्सली मारे गए सेरेंगदाग माइंस के पास हुई मुठभेड़ गुमला जिले के घाघरा-विशुनपुर थाना क्षेत्र के सीमा इलाके में बुधवार अहले सुबह सुरक्षा बलों और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना सेरेंगदाग माइंस के समीप […]

गुमला के बिशुनपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य जांच योजना का सफल आयोजन

#गुमला #स्वास्थ्य_जांच : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 450 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी भलाई सुनिश्चित करने की पहल गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मंगलवार को जन मन योजना के तहत स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मकसद छात्राओं के शारीरिक स्वास्थ्य की […]

🔔

Notification Preferences

error: