कोलेबिरा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपी किए गिरफ्तार

#सिमडेगाकोलेबिरा #पुलिसकार्रवाई : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में कोलेबिरा पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। घटना की जानकारी तब सामने आई जब पीड़िता की मां ने कोलेबिरा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 29 नवंबर को उनकी नाबालिग बेटी तीन सहेलियों […]

ऑपरेशन रेड हंट में सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता, 135 वारंटों का निष्पादन और पांच स्थायी (लाल) वारंटी गिरफ्तार

#सिमडेगा #पुलिस_कार्रवाई : सिमडेगा जिले में चलाए गए ऑपरेशन रेड हंट के तहत पुलिस ने 135 वारंटों का निष्पादन कर लंबे समय से फरार चल रहे पांच स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। सिमडेगा पुलिस ने जिले में अपराधियों की पकड़ मजबूत करने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत ऑपरेशन रेड हंट चलाया। इस अभियान […]

गिरिडीह में ट्रांसजेंडर कल्याण की बड़ी पहल, उपायुक्त ने दिए सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के निर्देश

#गिरिडीह #ट्रांसजेंडर_कल्याण : उपायुक्त ने जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में शिक्षा, पहचान पत्र और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। गिरिडीह के उपायुक्त ने मंगलवार को जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में […]

झामुमो जिलाध्यक्ष और जिला सचिव ने उपायुक्त से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र, लचरागढ़ बाजार समिति को भंग करने की उठी मांग

#सिमडेगा #जनसरोकार : झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर बीएलए-1 सूची सौंपी और लचरागढ़ बाजार समिति भंग कर नई समिति गठन की मांग रखी। झामुमो जिला इकाई का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त महोदया से मिला, जिसमें जिले के प्रशासनिक और जनहित संबंधी कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान […]

सिमडेगा लीग अंडर-16 में बारूद क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत, स्क्वायड को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम

#सिमडेगा #क्रिकेट_फाइनल : बारूद क्रिकेट क्लब ने शानदार गेंदबाजी और तेज बल्लेबाजी के दम पर स्क्वायड क्रिकेट क्लब को हराते हुए अंडर 16 लीग चैम्पियनशिप अपने नाम की। सिमडेगा में आयोजित अंडर-16 लीग फाइनल में बारूद क्रिकेट क्लब ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला मंगलवार को बारूद क्रिकेट क्लब […]

ब्राह्मण समाज का होनहार बेटा राहुल पाठक को नम आंखों से अंतिम विदाई, मेदिनीनगर में उमड़ा जनसैलाब

#मेदिनीनगर #श्रद्धांजलि_सभा : शादी के एक दिन बाद सड़क हादसे में युवा राहुल पाठक की मौत पर ब्राह्मण समाज ने रेडमा ठाकुरबाड़ी में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मेदिनीनगर के ब्राह्मण समाज में उस समय गहरा शोक व्याप्त हो गया जब शादी के सिर्फ एक दिन बाद हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवा राहुल पाठक का असमय […]

खोनहर मंदिर में 21 फरवरी को होगा भव्य सामूहिक विवाह, जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन करेगा 21 बेटियों का कन्यादान

#गढ़वा #सामूहिक_विवाह : जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन ने 21 गरीब बेटियों का विवाह आयोजन करने की घोषणा की—दहेज और सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ नई पहल। गढ़वा जिले के खोनहर मंदिर परिसर में आगामी 21 फरवरी को एक महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की ओर से 21 गरीब और […]

बिशनपुर पुलिस ने 85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई में जप्त हुई कार और नगद

#गुमला #मादक_तस्करी : बिशनपुर में चलाए गए छापामारी अभियान में पुलिस ने तस्करों को धर-दबोचा और भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की, न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी। गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस ने एक बड़े छापामारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को […]

सिमडेगा में सघन वाहन चेकिंग अभियान में 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹7700 का ऑनलाइन चालान

#सिमडेगा #वाहन_चेकिंग : उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे अभियान में पुलिस रही सक्रिय। सिमडेगा जिले में 02 दिसंबर 2025 को सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया। यह अभियान उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक […]

पलामू में डोडा मुसी तस्करी का भंडाफोड़, सदर पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर दबोचे

#मेदिनीनगर #डोडातस्करी : सदर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में एनएच-39 पर चेकिंग के दौरान एक क्विंटल से अधिक डोडा मुसी बरामद—दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जब्त पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थों की बड़ी खेप तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। गुप्त […]

गीता जयंती पर किस्को प्रखंड में आयोजित हुई शौर्य सभा, हिंदू एकता का संदेश हुआ प्रखर

#किस्कोप्रखंड #गीताजयंती : खरकी पंचायत में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से आयोजित की शौर्य सभा—नेताओं ने धर्म, संगठन और एकता पर दिया संदेश लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत खरकी पंचायत में रविवार को गीता जयंती के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक […]

गुमला जिले के सभी पीडीएस दुकानों में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड शिविर, 20 दिसंबर तक चलेगा अभियान

#गुमला #आयुष्मान_अभियान : हर पात्र परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने पर जोर। गुमला जिले में आयुष्मान भारत योजना के लाभ को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 1 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक विशेष शिविरों की शुरुआत हो चुकी है। इन शिविरों को जिले के सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों पर […]

संत जेवियर कॉलेज गेट के पास धान लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, एक महिला की मौत दो गंभीर

#महुआडांड़ #सड़क_दुर्घटना : तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने से धान लदा पिकअप पलटा, एक ही परिवार की महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल। रविवार दोपहर करीब तीन बजे महुआडांड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। धान से भरा एक पिकअप वाहन संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ गेट के पास […]

कोलेबिरा में लेखापाल-कंप्यूटर ऑपरेटर की कार पर देर रात हमला, शीशे तोड़े गए

#कोलेबिरा #वाहन_तोड़फोड़ : देर रात घर के बाहर खड़ी कार पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हमला कर शीशे तोड़ दिए—पुलिस जांच में जुटी। किशन कुमार की कार पर हुए इस हमले से क्षेत्र में चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना सोमवार रात साहू बस्ती में उनके घर के बाहर तब हुई जब वाहन […]

महुआडांड़ में कड़ाके की ठंड से जनजीवन थमा, शाम 5.30 बजे ही सूने हो गए बाजार

#महुआडांड़ #ठंड : अचानक बढ़ी शीतलहर से शाम ढलते ही बाजार खाली, लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से निकले। कल का दिन महुआडांड़ प्रखंड के लोगों के लिए ठंड के असली असर को महसूस कराने वाला रहा। सुबह हल्की ठंडक से शुरू हुआ दिन शाम होते-होते अचानक कड़ाके की ठंड में बदल गया। तापमान […]

डंडई में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, नंगे बिजली तार से झटका और मारपीट में दंपति गंभीर

#गढ़वा #जमीन_विवाद : रारो पथलाही टोला में जमीन हिस्सेदारी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच मारपीट की घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल। डंडई थाना क्षेत्र के रारो पथलाही टोला में सोमवार को ज़मीन को लेकर पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया। स्थानीय निवासी यशोदा देवी और उनके पति रघुवर यादव गंभीर रूप से […]

JAC की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, वर्ष 2026 की परीक्षाओं और वार्षिक मूल्यांकन प्रणाली पर गहन मंथन

#गिरिडीह #शिक्षा_बैठक : JAC रांची और नेपाल हाउस में आयोजित अहम बैठक में वर्ष 2026 की परीक्षाओं व कक्षा 1–12 की मूल्यांकन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा। कल झारखंड अधिविद् परिषद (JAC) रांची एवं नेपाल हाउस में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 08, 09 और 11 की […]

चुनदिया टोली में लगा नया 25 केवी ट्रांसफार्मर, दो माह से जारी बिजली संकट खत्म

#ठेठाईटांगर #बिजली_बहाली : चुनदिया टोली में दो महीने से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 25 केवी ट्रांसफार्मर लगाया गया—ग्रामीणों में खुशी की लहर। ठेठाईटांगर प्रखंड के कॉनमेनजरा पंचायत अंतर्गत चुनदिया टोली में आज बिजली संकट का अंत हो गया। दो महीने से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना […]

बिशनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों की गिरफ्तारी

#गुमला : #बिशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चार आरोपियों को 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा—पूछताछ जारी। गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुमला एसपी हरि बिन जमा के निर्देश पर […]

लचरागढ़ के सक्सेस पॉइंट कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में मॉड्यूल परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

#लचरागढ़ #कम्प्यूटर_शिक्षा : सक्सेस पॉइंट कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित मॉड्यूल परीक्षा में 125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया—पूरे केंद्र पर अनुशासन और सुचारु व्यवस्था की मिसाल देखने को मिली। लचरागढ़ स्थित सक्सेस पॉइंट कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को आयोजित मॉड्यूल परीक्षा बड़े ही शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। सुबह से ही […]

🔔

Notification Preferences

error: