मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रांची ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग योजना घोषित

रांची में 28 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत योजना जारी की है। मोराबादी मैदान में होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी, वीवीआईपी और आम लोग शामिल होंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही और […]

चौकीदार बहाली में दौड़ रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों का हंगामा, पुनः परीक्षा का विरोध

पलामू: चौकीदार बहाली प्रक्रिया में दौड़ को रद्द कर पुनः शारीरिक दक्षता परीक्षा लिए जाने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पलामू समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने प्रशासन के इस निर्णय को अनुचित बताते हुए मेरिट लिस्ट जारी करने और बहाली प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग […]

गढ़वा में जंगली हाथियों का आतंक: कई घर तबाह, अनाज और फसलें बर्बाद

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के कटरा पंचायत स्थित कर्री गांव में जंगली हाथियों ने बीती रात भारी उत्पात मचाया। लगभग 15 से 20 हाथियों के झुंड ने घरों को ध्वस्त कर दिया, अनाज खा गए और खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों का संघर्ष ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 11 […]

छह लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: जेल में बंद तस्कर के इशारे पर चल रहा था कारोबार

जमशेदपुर: सरायकेला के आदित्यपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में आदित्यपुर एच रोड पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने 29.25 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत ₹6,00,000), ₹89,700 नगद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों […]

हाइवे पर दर्दनाक हादसा: पिकअप और बाइक की टक्कर में रोजगार सेवक की मौत

गढ़वा: एनएच 75 बाइपास पर बुधवार देर शाम कल्याणपुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में एक रोजगार सेवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय कुमार बिजेंद्र, पिता रामधार राम, के रूप में हुई है। कैसे हुआ हादसा?जानकारी के अनुसार, […]

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (27-11-24)

सिगसीगी गांव में विषैले जीव के काटने से घायल महिला गढ़वा जिले के सिगसीगी गांव में बुधवार को एक गंभीर घटना हुई, जब यशोदा देवी (अरुण पाल की पत्नी) को खेत में काम करते समय एक विषैले जीव ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने यशोदा देवी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती […]

रंका: स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, हालत गंभीर

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के पूरेगाड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को सातवीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र मुकेश कुमार प्रजापति की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। मुकेश, पूरेगाड़ा गांव निवासी कामेश्वर प्रजापति का पुत्र है। घटना का विवरण मुकेश के बड़े भाई राकेश कुमार प्रजापति के अनुसार, दोनों भाई बिना […]

गढ़वा: रंका के बांदु गांव में सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बांदु गांव में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 30 वर्षीय अजय अग्रहरी की मौके पर मौत हो गई। अजय, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के अमवार मोड़ गांव का रहने वाला था। हादसे में छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज निवासी राजकुमार सोनी (45) […]

गढ़वा: राधिका नेत्रालय में 49 मोतियाबिंद मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन, अब तक 995 मरीजों को मिली राहत

गढ़वा शहर के चिरोजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को मोतियाबिंद के 49 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राधिका नेत्रालय लगातार मोतियाबिंद मरीजों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान कर रहा है। जांच, ऑपरेशन और निशुल्क सुविधाएं डॉ. सुशील कुमार […]

शहीद सोबरन सोरेन की 67वीं शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने 26 नवंबर 2024 को शहीद सोबरन सोरेन के 67वें शहादत दिवस के अवसर पर रामगढ़ के नेमरा स्थित लुकैयाटांड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी और जामताड़ा विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। […]

पलामू पुलिस को बड़ी सफलता: मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 23 मोबाइल बरामद

हुसैनाबाद: पलामू पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुल 23 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। यह कार्रवाई हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी ओपी इलाके में अंजाम दी गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज […]

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे पैतृक गांव नेमरा का दौरा, दादा सोबरन मांझी के शहादत दिवस पर होंगे शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा का दौरा करेंगे। वे अपने दादा सोबरन मांझी के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी। यह दौरा झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो की ऐतिहासिक जीत के बाद […]

गुमला: हरिनाखाड़ जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किए पांच शक्तिशाली आईईडी बम

गुमला जिले के हरिनाखाड़ जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सलियों की एक और साजिश का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली। बुधवार को जंगल के रास्ते में लगाए गए पांच शक्तिशाली सीरियल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। इन बमों का कुल वजन करीब 10 किलो था और इन्हें सुरक्षा […]

भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी छोटू खरवार की हत्या: लेवी विवाद में मारा गया

गढ़वा लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरु पंचायत के नावाडीह गांव स्थित भीमपांव जंगल में भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी और रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खरवार का शव बरामद किया गया। छोटू की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक मामले दर्ज […]

लातेहार में ऑपरेशन DRAGON: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में हथियारों का जखीरा बरामद, दो उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई उग्रवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन DRAGON‘ चलाया। 20 नवंबर 2024 को JJMP (झारखंड जनमुक्ति परिषद) उग्रवादियों द्वारा 5 हाईवा वाहनों को आग लगाने और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस को मिली खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई […]

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (26-11-24)

महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी आशीष पाल की पत्नी विंदा देवी 30 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर […]

रामगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

आज, 26 नवंबर 2024 को रामगढ़ जिले में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के आगामी भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उपायुक्त, रामगढ़ और पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ने रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित डीएभी स्कूल ग्राउंड में बनाए गए हैलिपैड का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा […]

गढ़वा: पटाखा छोड़ने के दौरान युवक झुलसा, अस्पताल में चल रहा इलाज

गढ़वा थाना क्षेत्र के दीपूआ मोहल्ला में विवाह समारोह के दौरान पटाखा छोड़ने के क्रम में एक युवक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामनरेश चौबे के पुत्र अरुण कुमार चौबे के रूप में हुई है। कैसे हुई घटना? जानकारी के अनुसार, अरुण अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह में पटाखा […]

गढ़वा: एक सप्ताह से लापता युवक का शव कुएं में मिला, इलाके में सनसनी

गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में एक युवक का शव सात दिन बाद संदिग्ध अवस्था में झुनका गांव के एक कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान बगुली साव के पुत्र निरंजन गुप्ता (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले एक सप्ताह से लापता थे। घटना का विवरण परिजनों […]

लातेहार: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

लातेहार जिले के मनिका और हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सिकित-बंदुआ जंगल के पास हुई, जहां नक्सली डेरा जमाए हुए थे। अंधेरे का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से कुछ हथियार बरामद किए हैं। गुप्त […]

🔔

Notification Preferences

error: