News dekho specials
GarhwaJharkhand

जिले के मदगड़ी में दुर्गा पूजा विसर्जन को ले तनाव, पुलिस-ग्रामीण विवाद के बाद पथराव, डीएसपी घायल, लाठीचार्ज , आंसू गैस के गोले भी दागे गए

पुलिस कप्तान खुद कर रहे हैं मामले की मॉनिटरिंग

घटना में दर्जनों लोग घायल होने की सूचना

घटना में डीएसपी सहित पुलिस के कई जवान भी हुए घायल

जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी गांव में  दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। आज दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान भारी पथराव हुआ, जिसमें डीएसपी रंक रोहित रंजन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और वे घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ आसु गैस छोड़नै की भी सुचना है।, जिससे ग्रामीण भी घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल पुलिस के कई वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक भारी संख्या में ग्रामीण दुर्गा पूजा पंडाल में जमा हैं। जो विवादित मार्ग से प्रतिमा विसर्जन की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन उन्हें बृजेश्वर साहू के घर से होते हुए तालाब तक जाने की अनुमति नहीं देता, तब तक वे प्रतिमा का विसर्जन नहीं करेंगे।

आखिर क्यों हुआ विवाद

News dekho specials

दरअसल, भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी गांव में पिछले कुछ वर्षों से दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को लेकर रास्ते का विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे जिस तालाब में प्रतिमा का विसर्जन करना चाहते हैं। उस तक जाने वाला रास्ता बृजेश्वर साहू के घर से होकर जाता है।

हालांकि, इस मार्ग में तीन मकान दूसरे समुदाय के लोगों के हैं, जो प्रतिमा विसर्जन के लिए रास्ता देने से इनकार करते हैं। इस विवाद को सुलझाने के लिए इस वर्ष शांति समिति की बैठक में एक समझौता हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद एक पक्ष ने इस समझौते को मानने से इनकार कर दिया, जिसके कारण दुर्गा पूजा के दौरान ही तनावपूर्ण माहौल बन गया।

कल जब प्रतिमा विसर्जन की बात सामने आई, तो ग्रामीण विवादित स्थल से ही प्रतिमा विसर्जन की मांग करने लगे, लेकिन प्रशासन ने इस मार्ग से विसर्जन की अनुमति नहीं दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रतिमा विसर्जन से इनकार कर दिया, और आज बड़ी संख्या में ग्रामीण आसपास के इलाके से जुट गए। इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी जब दोपहर 3:45 बजे पूजा पंडाल पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

उग्र भीड़ ने पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग भी की, जिससे एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और मामले की पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: