झामुमो नेता ताहिर अंसारी की माता रशीदन बीबी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

झामुमो नेता ताहिर अंसारी की माता रशीदन बीबी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

author News देखो Team
1 Views

रमना (गढ़वा): झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी की 82 वर्षीय माता रशीदन बीबी का शुक्रवार सुबह उनके बुलका गांव स्थित आवास पर निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, रशीदन बीबी काफी समय से बीमार थीं और उनका इलाज गढ़वा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

भवनाथपुर क्षेत्र में शोक की लहर

उनके निधन की खबर से पूरे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जुम्मे की नमाज के बाद होगा अंतिम संस्कार

उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद बुलका कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

प्रमुख नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

शोक व्यक्त करने वालों में कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हैं। विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो युवा नेता दीपक प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, डॉ. हरिदास यादव, राहत हुसैन, अमर राम, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

‘News देखो’ के साथ बने रहें, क्षेत्रीय खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 5 / 5. कुल वोट: 1

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: