झामुमो सदस्यता अभियान: गढ़वा विधानसभा का सबसे बड़ा भूल, कमल का फूल: नितेश सिंह

झामुमो सदस्यता अभियान: गढ़वा विधानसभा का सबसे बड़ा भूल, कमल का फूल: नितेश सिंह

author News देखो Team
1 Views
  • झामुमो ने रमकंडा में सदस्यता अभियान की शुरुआत की
  • बीससूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना
  • 28 फरवरी तक 15 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
  • एक हजार लोगों ने 10 रुपये शुल्क देकर ली सदस्यता

झामुमो सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ

रमकंडा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रमकंडा प्रखंड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें जिला संयोजक प्रमुख तनवीर आलम खान, बीससूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, जिला सचिव मनोज ठाकुर सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बीससूत्री उपाध्यक्ष का बड़ा बयान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीससूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में अबुआ सरकार है और जनता को हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समझाना होगा। उन्होंने कहा कि रमकंडा प्रखंड में 15 हजार लोगों को झामुमो से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 28 फरवरी तक पूरा करना है।

गढ़वा विधानसभा का सबसे बड़ा भूल कमल का फूल है। आज कमल पर भरोसा करने वाले भी पछता रहे हैं। विधायक क्षेत्र छोड़कर गायब हैं।

सदस्यता अभियान को मिला जबरदस्त समर्थन

इस अभियान के पहले ही दिन सदस्यता प्रभारी संजय सिंह छोटू और फरीद खान की उपस्थिति में 10 रुपये शुल्क देकर करीब 1,000 लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। जिला सचिव मनोज ठाकुर, अहमद अली, और केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने नए सदस्यों का स्वागत किया। मंच संचालन उदयपुर के मुखिया पति राजकिशोर ने किया।

नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जिला संयोजक प्रमुख तनवीर आलम खान ने कहा कि हेमंत सरकार की योजनाओं को देखते हुए लोग झामुमो से तेजी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, गायत्री गुप्ता, बसंती देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि फिरोज अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, बीडीसी नसीम इमाम मंसूरी, अली राजा, संजय प्रसाद, बागेश्वर सिंह, रोजिद मंसूरी, रामसेवक सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

News देखो:

झारखंड की राजनीति से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए ‘News देखो’ के साथ बने रहें और पढ़ते रहें सबसे विश्वसनीय खबरें!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: