News dekho specials
Gumla

गुमला में पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, बालू माफिया पर गंभीर आरोप

#गुमला #पत्रकार_धमकी – अवैध बालू लोडिंग की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को दी गई गला रेतने की धमकी, थाना में दी शिकायत

  • चैनपुर में पत्रकार को बालू माफिया ने दी जान से मारने की धमकी
  • अवैध बालू लोडिंग ट्रैक्टर की खबर छापने पर भड़का आरोपी
  • कादिर खान पर धमकी देने और गाली-गलौज का आरोप
  • पत्रकार ने थाने में सुरक्षा की मांग को लेकर दिया आवेदन
  • घटना से पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

अवैध बालू कारोबार पर खबर छापना बना खतरा

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बालू माफिया द्वारा पत्रकार को धमकी दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है
पत्रकार शिवम कुमार केसरी ने हाल ही में एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें पुलिस द्वारा अवैध रूप से बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर को पकड़े जाने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद ही पत्रकार को चैनपुर निवासी कादिर खान (पिता रशीद खान) द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई

“गला काट दूंगा…” – धमकी से डरे पत्रकार

शिवम कुमार केसरी ने बताया कि कादिर खान ने उन्हें फोन कर धमकी दी कि “गला काट दूंगा”, साथ ही गाली-गलौज भी की
पत्रकार ने चैनपुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर इस मामले में तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से पत्रकारिता कर रहे हैं और उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा की चिंता है

“मैं बस अपना काम ईमानदारी से कर रहा हूं, लेकिन इस तरह की धमकियों से मनोबल टूटता है। मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।” — शिवम कुमार केसरी, पत्रकार

पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अक्सर पत्रकारों को संवेदनशील खबरों की रिपोर्टिंग के दौरान गंभीर खतरे उठाने पड़ते हैं, और जब प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलती, तो ये खतरे और बढ़ जाते हैं।

न्यूज़ देखो : सच के साथ, हर मोर्चे पर

न्यूज़ देखो पत्रकारिता के उस मूल उद्देश्य को आगे बढ़ा रहा है, जहां सच बोलना और दिखाना ही प्राथमिकता है। हम हर उस पत्रकार के साथ खड़े हैं जो बिना डरे, बिना झुके, जनता के हित में आवाज उठाते हैं
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: