कांडी में एसडीओ संजय कुमार का रूटिंग भिजिट, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

कांडी में एसडीओ संजय कुमार का रूटिंग भिजिट, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

author Sonu Kumar
19 Views
  • एसडीओ संजय कुमार ने कांडी एफसीआई गोदाम का भौतिक सत्यापन किया।
  • पंचायत समिति सदस्यों द्वारा कांडी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस प्रक्रियाधीन है।
  • अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को 15 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

कांडी: गुरुवार को सदर एसडीओ संजय कुमार ने रूटिंग भिजिट के दौरान कांडी एफसीआई गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद, वे प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांडी प्रमुख सतेंद्र पांडेय के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर जानकारी दी।

एसडीओ ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस अभी प्रक्रियाधीन है और सभी पंचायत समिति सदस्यों को नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पंद्रह दिनों के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस मौके पर बीडीओ राकेश सहाय, एजीएम शाहीद अंसारी, अंचल नाजीर अजित कुमार, और प्रखंड समन्वयक उमंग पाण्डेय भी उपस्थित थे।

‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें और सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय खबरें पाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: