News dekho specials
Garhwa

कैदियों की सुविधाओं की समीक्षा: मंडल कारा पहुंचे अधिकारियों की टीम

गढ़वा में झालसा के निर्देश पर जेल मैनुअल कमिटी ने मंगलवार को मंडल कारा का दौरा किया और वहां बंद कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस कमिटी में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, डीएलएसए के सचिव रवि कुमार चौधरी, और अभियान एसपी राहुल बड़ाइक शामिल थे।

एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि समय-समय पर जेल में विधि व्यवस्था और कैदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मंडल कारा में कैदियों से मुलाकात कर उनकी जरूरतों और समस्याओं का आकलन किया गया।

उन्होंने कहा कि मंडल कारा में कैदियों को सामान्य रूप से भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। किसी प्रकार की असुविधा या भेदभाव की शिकायत नहीं मिली है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं सभी कैदियों को समान रूप से मुहैया कराई जा रही हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

News dekho specials

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: