कटिहार: गूंगी विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटिहार: गूंगी विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

author News देखो Team
16 Views
  • बरारी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय गूंगी महिला से सामूहिक दुष्कर्म
  • महिला के हाथ-पैर बांधकर की गई दरिंदगी, आरोपी मौके से फरार
  • चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा
  • डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

घास काटने गई थी पीड़िता

कटिहार: बरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक गूंगी विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। पीड़िता अपने गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ बहियार दियारा इलाके में घास काटने गई थी। इसी दौरान वह मसूर के खेत की मेड़ पर पहुंची, जहां पहले से बाइक पर खड़े दो युवकों ने उसे जबरन मक्के के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया।

चरवाहों की तत्परता से खुलासा

महिला अर्द्धनग्न हालत में पास के चरवाहों को दिखी। जब चरवाहों ने उससे पूछताछ की तो उसने इशारों में घटना की जानकारी दी। चरवाहों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बाइक, जैकेट और कपड़े मौके पर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पीड़िता अन्य महिलाओं के पास पहुंची और इशारों में आपबीती सुनाई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को पकड़ा

घटना की सूचना पर बरारी थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डीआईजी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

शनिवार संध्या को डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कहा,

“रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। 7-8 दिनों में चार्जशीट दाखिल होगी। मैं स्वयं इस केस की मॉनिटरिंग करूंगा और एसपीडी ट्रायल के तहत इसे जल्द से जल्द सजा दिलवाने की कोशिश होगी।”

कटिहार में हुई इस जघन्य घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ‘News देखो’ से जुड़े रहें ताकि आपको मिलें हर जरूरी अपडेट सबसे पहले।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: