कच्चे कुएं में मिली लापता मासूम की लाश, गांव में छाया शोक

कच्चे कुएं में मिली लापता मासूम की लाश, गांव में छाया शोक

author Sonu Kumar
35 Views

थाना मुख्यालय के पुरवारा टोला निवासी सुरेंद्र साह के 7 वर्षीय पुत्र शिवपूजन कुमार, जो दो दिनों से लापता था, का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कच्चे कुएं में तैरता हुआ मिला। इस दर्दनाक घटना की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना का क्रम:
गुरुवार शाम करीब 4 बजे शिवपूजन खेलने के लिए घर से निकला, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः शुक्रवार को मेराल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शनिवार सुबह गांव के ही एक कच्चे कुएं में शिवपूजन का शव मिला। घटना की सूचना पाकर मुखिया रामसागर महतो, विजय प्रसाद, डॉ. लाल मोहन, संजय भगत, मनोज जायसवाल और रोहित कुमार समेत कई लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में गम का माहौल है।

इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नही हो सका था।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: