News dekho specials
GarhwaHealth

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (04-12-24)

कीटनाशक दवा खाकर युवती ने की आत्महत्या का प्रयास

रंका थाना क्षेत्र के संकुल कुमार की पुत्री कलिंदा कुमारी 24 कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर कलिंदा कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


बाइक से गिरकर एक घायल, चल रहा इलाज

गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी भरदुल साह पिता कुलदीप साह मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के संबंध में बताया गया कि भरदुल साह अपनी मोटरसाइकिल से मझिआंव थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरा गांव के बढ़काखाला टोला के समीप अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में भरदुल साह के चेहरा व पैर में गंभीर चोट लगी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजवाया गया।


सीढ़ी से गिरकर बालिका घायल, चल रहा इलाज

 गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी प्रमोद राम की पुत्री तीन वर्षीय रिया कुमारी बुधवार को अपने घर में ही सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

इस घटना के संबंध में बताया गया कि रिया कुमारी अपने घर के अंदर ही खेल रही थी। जबकि उसकी मां समेत परिवार के अन्य सदस्य अपने अपने काम में लगे थे। इस दौरान रिया कुमारी ने खेलते खेलते अचानक सीढ़ी पर चढ़ गई और वहां से उतरने के दौरान नीचे गिर गई। इस घटना में रिया कुमारी के सिर व चेहरे में चोट लगी है।


किसान को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी सुदर्शन राम पिता स्व.चरितर राम को बुधवार को सांप ने डस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News dekho specials

इस घटना के संबंध में बताया गया कि सुदर्शन राम ने अपने खेत में धान का बोझा उठा कर खलिहान में ला रहा था। इस दौरान धान के एक बोझा के नीचे छुपे सांप ने उसके दायां पैर में डस लिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सक ने सदर अस्पताल में इलाजरत सुदर्शन राम की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: