News dekho specials
GarhwaHealth

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (05-12-24)

मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल

गढ़वा रमना थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी विनोद कुमार गुप्ता की पत्नी नंदकुमार देवी 39 वर्ष मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार की ओर आ रही थी। उसी बीच रमना बाजार के पास चलती मोटरसाइकिल से गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।


कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा रेहला थाना क्षेत्र के रेहला निवासी इदरीश अंसारी की 32 वर्ष पत्नी अफसाना खातून ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास की। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी बात से आक्रोशित होकर अफसाना ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


बाइक के चपेट में आने से एक बच्चा घायल

गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के ओबरा एन एच 343 सड़क पर बाइक के चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा का पहचान ओबरा गांव निवासी असगर अंसारी का पुत्र शहीद रजा 7 वर्ष के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह गांव के ही पुराने घर से नए घर पर जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करने के दौरान एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: