खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (15-12-24)

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (15-12-24)

author Sonu Kumar
1 Views

युवती ने कीटनाशक दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश

कांडी थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव निवासी राजकुमार साव की 18 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार, युवती की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि किसी घरेलू विवाद के कारण परिजनों की फटकार से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।


मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

माझिआंव थाना क्षेत्र के बूढ़ीखांड़ गांव निवासी ललसू यादव मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, वह रिश्तेदार के घर से लौटते समय खजूरी नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
ललसू यादव के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

Stay Tuned: गढ़वा की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें ‘News देखो’ के साथ।

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (15-12-24)

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: