GarhwaHealth

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (20-11-24)

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल

गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी स्व संजय चौधरी का पुत्र बाबुल कुमार चौधरी 19 वर्ष व उसी गांव के रमेश चौधरी 21 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से मेदिनीनगर जा रहा था। उसी बीच मेदनी नगर से पहले खमहा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल बाबुल चौधरी के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।


मारपीट में युवक घायल

गढ़वा केतार थाना क्षेत्र के खोनहर गांव निवासी विट्ठल सिंह का पुत्र संजय सिंह 32 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि इसके खेत में जिनौरा का फसल लगा हुआ था। उक्त फसल को गांव के ही प्रभु साव, रट्टू साव, कईल साव, पत्ता साव आदि सभी काट रहा था। जब संजय सिंह ने उसका विरोध किया तो उक्त सभी मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद सूचना मिलने पर उक्त घायल के परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।


धतूर के फल खाने से बच्ची बीमार

गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी सुरेंद्र भुइया की पुत्री मनिता कुमारी 2 वर्ष धतूर के फल खाने से बीमार हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी बीच खाने का फल समझकर धतूर का फल तोड़कर खा गई। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


कीटनाशक दवा खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा रमना थाना क्षेत्र के सिलिदाग गांव निवासी नारद कुशवाहा की पुत्री दुर्गावती देवी 45 वर्ष कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि उसकी हमेशा तबियत खराब रहता था। जिससे लेकर हमेशा टेंशन में रहती थी। इसी बात से आक्रोशित होकर दुर्गावती ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

1000264265
20250610_145622
Radhika Netralay Garhwa
Engineer & Doctor Academy
IMG-20250604-WA0023 (1)
IMG-20250610-WA0011
आगे पढ़िए...
नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related News

Back to top button
error: