खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (21-11-24)

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (21-11-24)

author Sonu Kumar
1 Views

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल

गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव निवासी बबलू कुमार चौधरी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर से अपने खेत पर जा रहा था। उसी बीच घर से कुछ ही दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


सांप के काटने से बच्ची जख्मी

गढ़वा पलामू जिला के पांडू थाना क्षेत्र के
मुशिखाप गांव निवासी प्रदीप कुमार की पुत्री लालो कुमारी 3 वर्ष सांप के काटने से ज़ख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपनी मां के साथ धान के खेत में गई थी। उसी बीच लालो कुमारी को सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रह है। घटना में लालो के पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


स्कॉर्पियो की चपेट में आने से युवक जख्मी

गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व मुखलाल चौधरी की पुत्र कुन्दन चौधरी 30 वर्ष स्कॉर्पियो के चपेट में आने एक युवक घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से गढ़वा काम करने आ रहा था। उसी बीच भंडार के पास एक स्कॉर्पियो सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।


अज्ञात विषैला जंतु काटने से महिला जख्मी

गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र केe बैलाझकड़ा गांव निवासी तैयब अंसारी की पत्नी हजरा बीबी 31 वर्ष को अज्ञात विषैला जंतु काटने से ज़ख्मी हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर में कुछ काम कर रही थी। उसी बीच उसके हाथ में अज्ञात जंतु ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल महिला के हाथ में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: