खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (22-11-24)

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (22-11-24)

author Sonu Kumar
1 Views

कक्षा में बेहोश हुई छात्रा, सदर अस्पताल मेंं भर्ती

गढ़वा : गढ़वा शहर स्थित बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा शत्रुपा कुमारी पिता मुंशी बैठा शुक्रवार को अचानक बेहोश होकर गिर गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शत्रुपा कुमारी गढ़वा थाना क्षेत्र के कीतासोती गांव की रहनेवाली है। वह प्रतिदिन आटो या किसी यात्री गाड़ी से विद्यालय आती है। शुक्रवार की सुबह में वह अपनी कक्षा में बैठी थी। इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने शत्रुपा कुमारी की हालत खतरे से बाहर बताई है।


कीटनाशक दवा खाकर युवती ने की आत्महत्या करने का प्रयास

गढ़वा थाना क्षेत्र के ढोटी गांव निवासी विजय उरांव की पुत्री काजल कुमारी 14 वर्ष कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में कुछ कम करने के लिए बोला गया था। काम नहीं करने पर उसे परिजन के द्वारा फटकार पड़ा था। उसी बात से उग्र होकर काजल कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


आग तापने में महिला झुलसी, सदर अस्पताल मेें भर्ती

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के नगवां मोहल्ला निवासी सूर्यदेव साह की पत्नी शांति देवी शुक्रवार की सुबह में आग झुलस गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शांति देवी ने सुबह में ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी। इस दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। जब तक उसके स्वजन आग बुझा पाते, तब तक शांति देवी के दोनों पैर आग से झुलस चुका था। इसके बाद स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।


बाइक से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाजरत

 गढ़वा : केतार-कांडी मार्ग पर हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के हुरका गांव के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव निवासी दिनेश रजवार पिता मैनेजर रजवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनेश रजवार ने अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी मीना देवी एवं पुत्र ओमप्रकाश रजवार के साथ अपने गांव से पलामू जिले के मोहम्मदगंज जा रहा था। इस दौरान हुरका गांव के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दिनेश रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगी है। जबकि मीना देवी व ओमप्रकाश रजवार को मामूली चोट लगी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।


कीटनाशक दवा खाकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह गांव निवासी श्यामुदीन अंसारी की पुत्री सबरुन खातून 18 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर उसके परिजन के द्वारा फटकार पड़ी थी। उसी बात से उग्र होकर युवती ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: