News dekho specials
GarhwaHealth

खबरें गढ़वा सदर अस्पताल से (26-11-24)

महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी आशीष पाल की पत्नी विंदा देवी 30 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच आपस में विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रह है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल

गढ़वा बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चेरावडीह गांव निवासी कृष्ण महतो का पुत्र प्रद्युम्न कुमार 24 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि वह गांव में ही एक शादी समारोह था। उसी शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। उसी बीच गांव में ही उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे गिरकर घायल हो गया है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

News dekho specials

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: