खबरें सदर अस्पताल से

खबरें सदर अस्पताल से

author Sonu Kumar
1 Views

ओवर डोस दवा खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

भास्कर न्यूज़ गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के जत्रोबंजारी गांव निवासी बुधन रजवार का पुत्र चुन्नी लाल रजवार 40 वर्ष ओवर डोस दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


खेलने के दौरान बच्चा गिरकर घायल

भास्कर न्यूज़ गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव निवासी विनय तिवारी का पुत्र अक्षय तिवारी 10 वर्ष खेलने के दौरान गिरकर घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर के पास खेल रहा था। उसी बीच वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


मारपीट में महिला घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी पप्पू बिंद की पत्नी प्रतिमा देवी 31 वर्ष मारपीट ने घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल ने बताया गया कि उसका पति पप्पू बिंद का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसे लेकर घर में पप्पू बिंद के द्वारा घर में खर्च नहीं दिया जाता है। जब घायल प्रतिमा ने घर का राशन लाने की बात कही तो पप्पू बिंद के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद किसी तहत वह सदर अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में महिला के शरीर में गंभीर जख्म का निशान है।


कीटनाशक दवा खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के केलान गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी रंभा देवी 23 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

खबरें सदर अस्पताल से

खबरें सदर अस्पताल से

author Sonu Kumar
1 Views

करंट की चपेट में आने से बच्चा घायल

मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी विनय प्रजापति का पुत्र रोहित कुमार प्रजापति 8 वर्ष करंट की चपेट में आने घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर के पास खेल रहा था। जहां अर्थिंग लगा हुआ था। उसी दौरान अर्थिंग के तार की चपेट ने आ गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


पटाखा के बारूद से झुलसा दो बच्चा, रेफर

गढ़वा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रॉकी मोहल्ला निवासी राजू रजक का पुत्र करण कुमार 8 वर्ष व बगल के रंका गांव निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र गौतम कुमार 7 वर्ष पटाखा के बारूद के चपेट में आने से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों बच्चे खराब पटाखे के बारूद को निकाल कर एक पेपर के सहारे उस ने आग को लगाया। आग इतना तेज निकला कि उसकी चपेट में दोनो बच्चे आ गए। घटना के बाद दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनो की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


दो बाइक की टक्कर में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत लवाही गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार मोतीलाल सिंह पिता गनौरी सिंह गंभीर रूप से घायल गया। वह डंडई थाना क्षेत्र के बालेखाड़ गांव का रहनेवाला है।

बताया गया कि मोतीलाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बालेखांड से रारो गांव जा रहा था। इस दौरान लवाही गांव के समीप यह घटना घटित हो गई। सामने से आए एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने मोतीलाल की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में मोतीलाल सिंह घायल हो गया। जबकि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार वहां से मोटरसाइकिल समेत फरार हो गया। इस घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से घायल मोतीलाल सिंह को अस्पताल भेजवाया गया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: