खबरें सदर अस्पताल से (10-11-24)

खबरें सदर अस्पताल से (10-11-24)

author Sonu Kumar
33 Views

छत से गिर कर बालिका घायल, अस्पताल में भर्ती

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गांव निवासी अखिलेश राम की पुत्री तीन वर्षीय दिव्या कुमारी रविवार को छत से गिरकर घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि दिव्या कुमारी एवं उसके घर के बच्चे छत पर खेल रहे थे। इस दौरान बिना रेलिंग की छत होने के कारण दिव्या कुमारी छत से गिर कर घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।


किशोरी ने खाया जहर, चल रहा इलाज

गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी उपेंद्र पाल की पुत्री पूजा कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि घरेलू कामकाज को लेकर पूजा कुमारी की मां ने घरेलू कामकाज को लेकर डांट फटकार किया था। इससे आक्रोशित होकर पूजा कुमारी ने कीटनाशक खा लिया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: