खबरें सदर अस्पताल से (12-11-24)

खबरें सदर अस्पताल से (12-11-24)

author Sonu Kumar
17 Views

मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक घायल

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी महेश राम का पुत्र रविरंजन 27 वर्ष मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर समाहरणालय जा रहा था। उसी बीच चिनिया रोड नहर के पास एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। घटना के बाद आस पास के लोगो के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।


विषैला जंतु काटने से बच्चा घायल

गढ़वा: पांडू थाना क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी
राजेश चौहान की पुत्री चांदनी कुमारी 7 वर्ष विषैला जंतु काटने से ज़ख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर के पास खेल रही थी। उसी बीच उसके पैर में विषैला जंतु ने काट लिया। घटना के बाद उसे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के पैर में गंभीर जख्म का निशान है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: