खबरें सदर अस्पताल से (17-11-24)

खबरें सदर अस्पताल से (17-11-24)

author Sonu Kumar
1 Views

युवक को सांप ने डसा, चल रहा इलाज

गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी मनोज कुमार साह पिता राजनाथ साह को रविवार को सांप ने डस लिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार साह ने अपने खेत में धान कटनी में लगा था। इस दौरान उसके दायां पैर में सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार मनोज कुमार साह की स्थिति स्थिर बनी हुई है।


कीटनाशक दवा खाकर युवती ने की आत्महत्या करने का प्रयास

गढ़वा: मझिआंव थाना क्षेत्र के छोटकी मझिआंव गांव निवासी छूनी पांडे की पुत्री दीपू कुमारी 25 वर्ष ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि दीपू कुमारी के पति किसी अज्ञात महिला को लेकर भाग गया था। इसी बात से आक्रोशित होकर दीपू कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना देर शाम की है।


महिला ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का किया प्रयास, चल रहा इलाज

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी महफूज खान की पत्नी शायरा खातून ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि शायरा खातून एवं उसके परिवार वालों के बीच किसी घरेलू मामले को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे गुस्से में आकर शायरा खातून ने फिनाइल पी गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वजनों को इसकी जानकारी मिली। तब उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत शायरा खातून की हालत में सुधार हो रहा है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: