Site icon News देखो

खबरें सदर अस्पताल से

ओवर डोस दवा खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास

भास्कर न्यूज़ गढ़वा बरडीहा थाना क्षेत्र के जत्रोबंजारी गांव निवासी बुधन रजवार का पुत्र चुन्नी लाल रजवार 40 वर्ष ओवर डोस दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


खेलने के दौरान बच्चा गिरकर घायल

भास्कर न्यूज़ गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव निवासी विनय तिवारी का पुत्र अक्षय तिवारी 10 वर्ष खेलने के दौरान गिरकर घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर के पास खेल रहा था। उसी बीच वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।


मारपीट में महिला घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी पप्पू बिंद की पत्नी प्रतिमा देवी 31 वर्ष मारपीट ने घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल ने बताया गया कि उसका पति पप्पू बिंद का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसे लेकर घर में पप्पू बिंद के द्वारा घर में खर्च नहीं दिया जाता है। जब घायल प्रतिमा ने घर का राशन लाने की बात कही तो पप्पू बिंद के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद किसी तहत वह सदर अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में महिला के शरीर में गंभीर जख्म का निशान है।


कीटनाशक दवा खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के केलान गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी रंभा देवी 23 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

Exit mobile version