खेल को करियर बनाए: डीसी शेखर जमुआर

खेल को करियर बनाए: डीसी शेखर जमुआर

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा: गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ की मेजबानी में चल रही 24वीं झारखंड स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला उपायुक्त (डीसी) शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल, जिसे पहले लोग केवल एक शौक के रूप में देखते थे, अब युवाओं के बीच इसे करियर विकल्प के रूप में गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल को सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि एक करियर के रूप में अपनाएं।

उन्होंने कहा, “सरकार आपको केवल सुविधाएं प्रदान कर सकती है, लेकिन संघ आपकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” झारखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि गढ़वा जिला टेबल टेनिस के क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है, और आने वाले समय में और अधिक खिलाड़ी सामने आएंगे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने गढ़वा को 3-2 से, यूथ अंडर-15 बालक वर्ग में रांची ने गढ़वा को और अंडर-15 बालिका वर्ग में ईस्ट सिंहभूम ने रांची को 3-2 से हराकर स्टेट चैंपियनशिप जीती।

झारखंड टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने और खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, चाहे वह जीवन का कोई भी क्षेत्र हो।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, अध्यक्ष मदन केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, धनंजय सिंह, दीपक, प्रिंस सोनी, मुजीबुद्दीन खान, अजय ठाकुर, अयोध्या ठाकुर, आमोद पांडेय, अभय कुमार दुबे, संजय कुमार सिंह, ललन सोनी, नवनीत शुक्ला, रामा शंकर सिंह, आशुतोष रंजन, अजीत सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में अंपायर और रेफरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें संदीप साहा (चीफ रेफरी), किरण बिहारी शुक्ला (उप-चीफ रेफरी), एल.एन. मित्रा, गोकुल कुमार, आशीष बनर्जी, ऋषभ राज, आशुतोष कुमार दुबे, अमल कुमार ठाकुर और आयुषी कुमारी शामिल रहे।

झारखंड खेल की हर बड़ी खबर जानने के लिए News देखो से जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: