News dekho specials
Koderma

कोडरमा में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, जागरूकता पखवाड़ा की हुई शुरुआत

  • महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा की हुई शुरुआत
  • 30 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा ‘स्पर्श कुष्ठ रोग खोज अभियान’ और ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’
  • जिले में प्रत्येक 10,000 जनसंख्या पर 1 से भी कम मरीज
  • गांवों, आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में शपथ एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

कोडरमा में कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ

कोडरमा: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार और उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार ने गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया।

जागरूकता अभियान और शपथ कार्यक्रम

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी से 14 फरवरी तक जिलेभर में ‘स्पर्श कुष्ठ रोग खोज अभियान (द्वितीय चरण)’ और ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान सभी गांवों, आंगनवाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में कुष्ठ मरीजों से भेदभाव न करने की शपथ दिलाई जाएगी और अन्य जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

कोडरमा में कुष्ठ रोग की स्थिति

डॉ. रमण कुमार ने बताया कि जिले में प्रत्येक 10,000 जनसंख्या पर 1 से भी कम कुष्ठ मरीज हैं, जिससे कोडरमा का प्रीवेलेंस रेट 1 से कम हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बार का थीम “एक साथ, आइए हम जागरूकता बढ़ाएं, गलत धारणाओं को दूर करें और सुनिश्चित करें कि कुष्ठ रोग से प्रभावित कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे” रखा गया है।

न्यूज़ देखो – कोडरमा की हर खबर सबसे पहले

कोडरमा और झारखंड से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर के लिए बने रहें न्यूज़ देखो के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: