कोयल नदी में डूबे तीन बच्चों में से एक का शव अब तक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोयल नदी में डूबे तीन बच्चों में से एक का शव अब तक लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

author News देखो Team
1 Views

मझिआंव थाना क्षेत्र के मोरबे गांव में छठ पर्व के दौरान कोयल नदी में स्नान के समय तीन बच्चों के डूबने की घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। हादसे में अब तक दो बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन चार दिन बाद भी तीसरे बच्चे का शव नहीं मिला है।

यह दुर्घटना गुरुवार, 7 नवंबर को हुई थी। इसके बाद से स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने लगातार चार दिनों तक तलाशी अभियान चलाया। 8 नवंबर को पहले बच्चे, पियूष (14 वर्ष), का शव मिला। शव मिलने से पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने मोरबे चारमुहान पर सड़क जाम कर तीन सूत्रीय मांगें रखीं और करीब छह घंटे तक रास्ता अवरुद्ध किया। सीओ प्रमोद कुमार और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर हर मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

अगले दिन, 9 नवंबर को दूसरा शव, फिजा खातून (7 वर्ष), कांडी थाना क्षेत्र के कोरगाई गांव के पास कोयल नदी किनारे मिला। तीसरे बच्चे, अमन कुमार (9 वर्ष), के शव की तलाश एनडीआरएफ ने मोरबे कोयल नदी से लेकर मोहम्मद गंज भीम बराज तक की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।

तलाशी अभियान में जाल और लोहे के कंटीले झागरों का भी उपयोग किया गया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, भीम बराज फाटक के खुलने से तीसरे बच्चे का शव तेज धारा में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। अमन के पिता अमरनाथ चंद्रवंशी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: