News dekho specials
Latehar

लातेहार: आदिम जनजातियों को राशन नहीं मिलने पर भाजपा ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

#लातेहार #राशनअनियमितताविवाद : गर्भवती महिला से लेकर नवजात बच्चे तक राशन से वंचित, भाजपा बरवाडीह मंडल कमेटी का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर गंभीर आरोप
  • भाजपा मंडल कमेटी ने राशन वितरण में घोर अनियमितता को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
  • आदिम जनजातियों को चार-चार महीने से नहीं मिला राशन, गंभीर लापरवाही का आरोप
  • प्रखंड कार्यालय में 20 दिन के बच्चे को लेकर चक्कर काट रही महिला का मामला सामने आया
  • जांच के बाद सामने आईं कई अनियमितताएं, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • जिला मंत्री, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों समेत कई भाजपा नेता रहे मौजूद

आदिम जनजातियों को राशन नहीं, नवजात के साथ भटक रही महिला

बरवाडीह (लातेहार) – बरवाडीह प्रखंड में आदिम जनजातियों के लिए निर्धारित राशन वितरण में गंभीर गड़बड़ियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रेशमा रेखा मिंज को उपायुक्त लातेहार के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 4 जुलाई 2025 को ग्राम सैदुप की एक महिला, जो आदिम जनजाति से है, अपने 20 दिन के नवजात बच्चे को लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाती दिखी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला को चार महीने से राशन नहीं मिला है।

प्रखंड प्रमुख ने की जांच, सामने आईं कई अनियमितताएं

पत्रकारों के संज्ञान में मामला आने के बाद प्रखंड प्रमुख महोदया ने स्वयं क्षेत्र में जाकर जांच की। इस दौरान यह सामने आया कि कई अन्य आदिम जनजाति कार्डधारियों को भी महीनों से राशन नहीं मिला है।

ज्ञापन के जरिए की गई कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि यह मामला जनजातीय समुदायों की उपेक्षा से जुड़ा है। भाजपा मंडल कमेटी ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है — यदि इस अवधि में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाबदेही पूरी तरह प्रखंड प्रशासन की होगी।

भाजपा नेताओं की रही सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री ईश्वरी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक तिवारी, आईटी सेल प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, किसान मोर्चा सदस्य विनोद कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद, कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद (ओपी), अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान, मजदूर मोर्चा अध्यक्ष सतीश यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पप्पू यादव, नरेश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यूज़ देखो – संवेदनशीलता से लें जनजातीय अधिकारों का सवाल

न्यूज़ देखो मानता है कि आदिम जनजातियों की भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी जरूरतें प्राथमिकता होनी चाहिए। राशन जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही प्रशासन की जवाबदेही तय करती है।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

News dekho specials

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: