लातेहार: गले में चना फंसने से 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

लातेहार: गले में चना फंसने से 2 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

author News देखो Team
1 Views

हाइलाइट्स :

  • बालूमाथ के फुलसु गांव में मासूम की गले में चना फंसने से मौत।
  • परिजन बच्चे को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
  • घटना के बाद परिवार में मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल।

खेलते-खेलते मासूम की जान चली गई

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के फुलसु गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां 2 साल के मासूम मोहम्मद असलहन की गले में चना फंसने से मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, बच्चा चना खा रहा था, तभी अचानक एक दाना गले में अटक गया।
बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, वह सांस नहीं ले पा रहा था।
परिजन उसे तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल

मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मां बार-बार बेहोश हो जा रही है, पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव में भी शोक की लहर है, लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

छोटे बच्चों को ठोस खाने में रखें सावधानी

डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों को ठोस या सख्त चीजें खाने देते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
अगर कोई वस्तु गले में अटक जाए तो जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए।

‘न्यूज़ देखो’ इस घटना से जुड़ी हर जानकारी आप तक पहुंचाता रहेगा।

“हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र!”

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: