Site icon News देखो

लातेहार में बड़ी सफलता: प्रतिबंधित नक्सली संगठन SJMM का सुप्रीमो राजेश सिंह गिरफ्तार

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (SJMM) के कुख्यात सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ टुला सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी ने रेलवे लाइन निर्माण कंपनी के संवेदक विकास तिवारी से लेवी मांगने और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

संवेदक की शिकायत पर लातेहार थाना में कांड संख्या 26/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने पेशेवर तरीके से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्या-क्या बरामद हुआ?

गिरफ्तारी के दौरान राजेश सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने:

इसके अलावा, अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

नक्सली घटनाओं में संलिप्तता

राजेश सिंह 2013 से 2025 तक लातेहार और गुमला जिले के 12 मामलों में फरार था। इनमें:

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिला को नक्सल मुक्त बनाने के लिए प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

झारखंड की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए जुड़े रहें ‘News देखो’ के साथ।

Exit mobile version