लातेहार: ओवरलोड चिप्स लदा दो हाईवा जब्त, अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

लातेहार: ओवरलोड चिप्स लदा दो हाईवा जब्त, अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

author News देखो Team
1 Views

  • उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता के निर्देश पर वाहन जांच अभियान जारी।
  • गारू अंचल अधिकारी ने दो ओवरलोड हाईवा जब्त किए।
  • खनन पदाधिकारी को पत्राचार कर अग्रेतर कार्रवाई की सिफारिश।
  • कार्रवाई के बाद अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप।

अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, दो ओवरलोड हाईवा जब्त

लातेहार जिले में उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गारू अंचल अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने दो ओवरलोड चिप्स (छरी) लदा हाईवा जब्त किया।

वाहन जब्त कर थाना को सुपुर्द

अंचल अधिकारी के अनुसार, जब्त हाईवा गाड़ियों के नंबर JH05CB 5115 और JH01CP 4875 हैं। ये वाहन क्षमता से अधिक चिप्स लोड कर अवैध परिवहन कर रहे थे। जब्त वाहनों को गारू थाना को सुपुर्द कर दिया गया है और जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार कर अग्रेतर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

अंचल अधिकारी द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोडिंग में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस जांच अभियान में अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश कुमार भी शामिल रहे।

📢 ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें और लातेहार जिले की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: