फंदे पर झूलती ज़िंदगी: तलाक और डिप्रेशन में उलझा रजब अंसारी

फंदे पर झूलती ज़िंदगी: तलाक और डिप्रेशन में उलझा रजब अंसारी

author Sonu Kumar
37 Views

#गढ़वा #संदिग्ध_मौत – तिलदाग पिच प्लांट के कमरे में मिला शव, आत्महत्या से पहले दी थी खुद को गोली मारने की धमकी

गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव के पास शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में एक कमरे के स्पॉट पाइप से लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान फरठिया गांव निवासी रजब अंसारी (25 वर्ष), पिता महफूज अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रजब तिलदाग स्थित एक पिच प्लांट में ऑपरेटर के रूप में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही उसने इस प्लांट में नौकरी शुरू की थी। गुरुवार की देर शाम वहां के स्टाफ ने उसे फोन पर किसी से बात करते सुना था, जिसमें वह आत्महत्या करने की बात कह रहा था और खुद को गोली मार लेने की धमकी दे रहा था।

शुक्रवार की सुबह अन्य कार्य कर रहे लोगों ने उसका शव एक गमछे के सहारे कमरे में स्पॉट पाइप से लटकता देखा। इसकी सूचना तत्काल गढ़वा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रजब की शादी करीब एक साल पहले लौटो गांव में हुई थी, लेकिन आठ से दस महीने पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

न्यूज़ देखो : हर ज़िंदगी की कीमत समझते हैं हम

हर आत्महत्या की घटना समाज के लिए एक चेतावनी है। रजब अंसारी की मौत केवल एक आंकड़ा नहीं, एक चेतावनी है उस अनदेखे दर्द की, जो चुपचाप भीतर ही भीतर इंसान को तोड़ देता है। ‘न्यूज़ देखो’ ऐसे संवेदनशील मामलों में भी सच और संवेदना के साथ आपके सामने सच्चाई लाता रहेगा — हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

अगर आपके आस-पास कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा हो, तो उसे अकेला न छोड़ें। मदद करें, बात करें और ज़रूरत हो तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 4 / 5. कुल वोट: 2

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: