आस्था

महापर्व छठ का शुभारंभ: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय अनुष्ठान

Join News देखो WhatsApp Channel

गढ़वा: आज मंगलवार से आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान विधिवत नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया है। गढ़वा के सभी छठ व्रती महिलाओं ने जल स्रोतों में स्नान कर भगवान भास्कर को प्रणाम किया और विशेष भोजन अरवा चावल, चना की दाल और कद्दू की सब्जी का सेवन कर अनुष्ठान की शुरुआत की। इसके बाद सभी छठ व्रती खरना की तैयारियों में जुट गई हैं। छठ पर्व की खासियत यही है कि व्रतियों द्वारा गेहूं की पिसाई और प्रसाद की पूरी तैयारियां घर पर ही की जाती हैं।

प्रशासन का व्यापक इंतजाम, घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गढ़वा जिले में छठ महापर्व के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 770 छठ घाट बनाए गए हैं, जहां 11 लाख 86 हजार से अधिक व्रतियों के छठ पूजा में शामिल होने का अनुमान है। प्रशासन ने सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का खास ध्यान रखा है।

गढ़वा प्रखंड में 80 छठ घाट बनाए गए हैं, जिनमें करीब 2 लाख व्रतियों के आने का अनुमान है। इसी तरह मेराल प्रखंड के 200 घाटों पर लगभग 30 हजार, रंका प्रखंड के 37 घाटों पर 5 लाख, मझिआंव के 60 घाटों पर 50 हजार और बंशीधर नगर के 34 घाटों पर लगभग 1 लाख छठव्रतियों के पहुंचने की उम्मीद है। हर घाट पर छठ पूजा समिति द्वारा व्रतियों की सुविधा के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

घाटों की सजावट: रंग-बिरंगे वस्त्रों और लाइटों से सजे घाट

सभी छठ घाटों को सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन और स्थानीय युवाओं के सहयोग से घाटों पर बांस-बल्ले, रंगीन कपड़े और अत्याधुनिक लाइटें लगाई जा रही हैं। गढ़वा शहर के मुख्य घाटों जैसे स्टूडेंट क्लब छठ घाट, फ्रेंड क्लब घाट, टी ग्रुप घाट, आदि पर सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शनिवार की सुबह घाटों और आसपास की सड़कों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल मिल सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने सभी घाटों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी निगरानी रखेंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस सहायता केंद्र में अपनी परेशानी रख सकते हैं।

बाजारों में फलों की कीमतों में उछाल

छठ महापर्व के चलते फलों और पूजन सामग्री की मांग में भी बढ़ोतरी हो गई है। थोक बाजार में सेब की 12 किलो की पेटी 1300 से 1350 रुपए में, नारंगी 300 से 350 रुपए प्रति 6 किलो, नारियल 30 से 40 रुपए प्रति पीस, केला 40 से 60 रुपए दर्जन, इंख 25 से 40 रुपए प्रति पीस, काजू 800 से 950 रुपए किलो, मखाना 700 से 900 रुपए किलो, और सिंघाड़ा 50 से 60 रुपए किलो में बिक रहे हैं।

छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और प्रशासन ने भी बेहतर व्यवस्था कर सभी को सुरक्षित माहौल प्रदान करने का भरोसा दिलाया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Engineer & Doctor Academy
20250923_002035
IMG-20250925-WA0154
IMG-20250610-WA0011
IMG-20250604-WA0023 (1)
1000264265
IMG-20250723-WA0070
Radhika Netralay Garhwa
आगे पढ़िए...

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related News

Back to top button
error: