महिला दिवस पर कल्पना सोरेन से मिलीं महिलाएं, सरकारी योजनाओं पर जताया विश्वास

महिलाओं ने विधायक कल्पना सोरेन को सौंपा ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से शनिवार को विभिन्न महिला समूहों ने मुलाकात की। यह मुलाकात रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में हुई, जहां महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें एवं भावनाएं साझा कीं

इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है

‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की राशि जल्द खाते में भेजेगी सरकार

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की राशि भेजेगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

झारखंड महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के त्याग, संघर्ष और तकलीफों को सरकार ने करीब से देखा है और राज्य की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा,

“महिला सशक्तिकरण ही विकसित झारखंड की नींव बनेगा। राज्य सरकार हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और झारखंड की महिलाओं को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान किया जा रहा है।”

महिला समूहों ने सरकार के कार्यों की सराहना की

मुलाकात के दौरान महिला समूहों ने विधायक कल्पना सोरेन के प्रति आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं। उन्होंने राज्य सरकार के संवेदनशील और कृत संकल्पित प्रयासों की सराहना की।

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र

झारखंड सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लेकिन क्या सरकारी योजनाएं समय पर और सही लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं? यह एक बड़ा सवाल है। ‘न्यूज़ देखो’ इस पर अपनी नजर बनाए रखेगा, क्योंकि “हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र”

Exit mobile version