Politics

मैंने मिथिलेश ठाकुर को अपना परंपरागत सीट दिया आप वोट दीजिए : तेजस्वी यादव

बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में की चुनावी सभा

गढ़वा: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के लिए समर्थन मांगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि गढ़वा की यह सीट राजद की परंपरागत सीट रही है, जिसे उन्होंने विकास और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए मिथिलेश ठाकुर को दी है। शनिवार को रमकंडा प्रखंड के पुनदागा दुर्गा बाड़ी मैदान में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे विकास की इस राह को बनाए रखने के लिए मिथिलेश ठाकुर को अपना समर्थन दें।

तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। झारखंड में भाजपा का अधिकांश समय शासन रहा है, लेकिन उन्होंने राज्य की प्रगति को बाधित किया है। उन्होंने भाजपा पर जनता के बीच जात-पात और धर्म के आधार पर भेदभाव फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान नहीं करती और राजनीतिक लाभ के लिए विधायकों को डराने-धमकाने का कार्य करती है। तेजस्वी ने जनता से अपील की कि वे भाजपा के भ्रम में न पड़ें और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर-धनुष के निशान पर वोट देकर विजय बनाएं।

मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा के विकास को बढ़ावा देने का दिया आश्वासन

सभा में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा के लोगों ने हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता वोट लेकर जनता को उनके हाल पर छोड़ देते हैं और उनके मुद्दों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने झामुमो सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि गढ़वा में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार किया गया है। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता उन्हें समर्थन देती है, तो वे हर समस्या का समाधान करते रहेंगे।

सभा में विभिन्न नेताओं ने भी रखे विचार

इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी ने भी कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है, जो जनता की भलाई के लिए काम करेगी। सभा में भाकपा माले नेत्री सुषमा मेहता, कालीचरण मेहता, राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी मनाया गया

कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने एक छोटे बच्चे को मंच पर बुलाकर केक कटवाया और अपने जन्मदिन को जनता के बीच मनाया, जिससे सभा में उत्साह और भी बढ़ गया।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070
आगे पढ़िए...

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: