News dekho specials
Latehar

मनिका: मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं पहुंची जांच कराने, बीडीओ ने दिया आश्वासन

  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
  • महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर नाम जांच कराने पहुंचीं।
  • प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने बीडीओ को अवगत कराया समस्या।
  • बीडीओ ने 10 दिनों में सभी त्रुटियों को सुधारने का दिया आश्वासन।
  • पंचायत स्तर पर सूची भेजकर नाम जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू।

मनिका प्रखंड परिसर में बुधवार को मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं अपने नाम की जांच कराने पहुंची। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर योजना का लाभ न मिलने की शिकायत लेकर ब्लॉक पहुंचीं। भीड़ इतनी अधिक थी कि परिसर में लंबी कतारें लग गईं।

महिलाओं ने मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी से मुलाकात की और बताया कि अब तक दो बार 1000-1000 और एक बार 2500 रुपये की राशि मिली थी, लेकिन इस बार तीन माह की 7500 रुपये की राशि उनके खाते में नहीं आई है। महिलाओं की समस्याओं को सुनकर प्रखंड प्रमुख ने तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संदीप कुमार को मामले की जानकारी दी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया:

“दस दिनों के अंदर सभी महिलाओं के ऑनलाइन फॉर्म की जांच कर ली जाएगी और जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें सुधार दिया जाएगा। महिलाओं को बार-बार प्रखंड आने की जरूरत नहीं है। सभी पंचायतों में मंईयां सम्मान योजना की सूची भेजी जा रही है, महिलाएं अपनी पंचायत जाकर अपने नाम की जांच करा सकती हैं और गलती को वहीं सुधार सकती हैं।”

बीडीओ ने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर खाते की जांच और डीबीटी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि सीधे लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी।

मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने भी महिलाओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा:

“जिन महिलाओं के खाते में अब तक मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं गया है, उन्हें भी यह राशि जल्द ही मिल जाएगी। सभी महिलाएं अपने पंचायत जाकर खाता जांच करवाएं और डीबीटी की प्रक्रिया पूरी कर लें।”

News dekho specials

न्यूज़ देखो

सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले, इसके लिए प्रशासन के प्रयास जारी हैं। लेकिन क्या तकनीकी गड़बड़ियों के चलते गरीब महिलाओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ेगी? क्या व्यवस्था को और सरल बनाया जाएगा? जुड़े रहिए ‘न्यूज़ देखो’ के साथ — हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: