मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ को अभियान तेज करने का दिया निर्देश

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ को अभियान तेज करने का दिया निर्देश

author Sonu Kumar
24 Views

गढ़वा से सोनू

गढ़वा झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री और गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे। मंत्री ने वहां पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मौके पर मौजूद एनडीआरएफ टीम से तलाशी अभियान की प्रगति के बारे में जानकारी ली और इसे और तेज करने का निर्देश दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी मंत्री ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली और बोट संचालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बोटिंग के लिए आने वाले सभी लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा के नियमों का पालन करें, खासकर बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग न करें।

गौरतलब है कि दो दिन पहले गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव के निवासी पिंटू कुमार अपने दोस्तों के साथ अन्नराज डैम में बोटिंग करने आए थे, लेकिन बोटिंग के दौरान पिंटू डैम में डूब गए। दो दिन बीतने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है, और एनडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: