News dekho specials
Giridih

मार्शल आर्ट में भाग लेने सात देशों के खिलाड़ियों का होगा गिरिडीह आगमन

  • गिरिडीह में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियनशिप।
  • विश्व के सात देशों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग।
  • 18 से 20 अप्रैल तक नगर भवन में होगा आयोजन।
  • आयोजन की तैयारियां जोरों पर।

गिरिडीह: ज़िले में पहली बार विश्व के सात देशों के खिलाड़ी मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह पहुंचेंगे। इस आयोजन की जानकारी कपूर सिंह मोडर्न मार्शल आर्ट के द्वारा गुरुवार को होटल गिरनार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी गई। प्रेसवार्ता में महाराष्ट्र से आए सिन्हा हंसराज ने प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया।

आयोजकों ने बताया, “गिरिडीह में वर्ल्ड फूनाकोशी सोटोकान कराटे ऑर्गनाइजेशन के तत्वाधान में तीन दिवसीय साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।”

यह आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक नगर भवन, गिरिडीह में होगा। आयोजन समिति के सदस्य और वर्ल्ड फूनाकोशी सोटोकान कराटे के झारखंड चीफ सेंसई उज्जवल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मलेशिया जैसे देशों की टीमें भाग लेंगी।

आयोजन के संबंध में संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा:

“इस प्रतियोगिता में शामिल सभी कोच, खिलाड़ी और ऑफिशियल्स का गिरिडीह की पावन धरती पर स्वागत और अभिनंदन है।”

आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, संरक्षक चुन्नू कांत और अमरजीत सिंह सलूजा समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

News dekho specials

मार्शल आर्ट के इस आयोजन को लेकर गिरिडीह के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: