मौकापरस्तों और विकास विरोधियों की होगी जमानत जब्त: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

मौकापरस्तों और विकास विरोधियों की होगी जमानत जब्त: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

author Sonu Kumar
7 Views

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में राजनीति गरमा गई है, जहां सैकड़ों ग्रामीण और बुद्धिजीवी, जो अब तक भाजपा और अन्य दलों का हिस्सा थे, ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मंत्री ठाकुर ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की माला पहनाई और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

500 से अधिक लोगों ने किया झामुमो ज्वॉइन

गढ़वा के विभिन्न प्रखंडों जैसे मेराल, रंका, गोंदा, और हंसकेर से 500 से अधिक लोगों ने झामुमो का समर्थन किया और भाजपा को अलविदा कहा। इनमें प्रमुख नामों में गोंदा से देवेंद्र गुप्ता, उमेश यादव, अनिल यादव, सहिजना गढ़वा से परमेश्वर तिवारी, पेसका से अमित कुमार, अनीस अंसारी, तौहीद अंसारी, रवि कुमार, सुमित कुमार, प्रिंस चंद्रवंशी, सत्यम दुबे, कंचनपुर से अनुज कुमार रंजन, राजेश कुमार, नंदू राम, प्रमोद कुमार, अयोध्या राम, संजय राम, प्रेम राम, प्रदीप कुमार, ओमकार राम, हंसकेर से विजय कुमार, संतोष राम, अक्षय कुमार, राहुल राज, अजय प्रजापति, निर्भय कुमार, मुनेंद्र राम, रेयाज अंसारी, पवन रजक, सरताज खान, आनंद प्रकाश चंद्रा, मनीष भारती, विनोद बैठा, गोलू प्रजापति, हंसकेर जमुनियाटांड़ से ममता कुमारी, सुनैना देवी, कौशल्या देवी, पानपति देवी, आरती देवी, ममता देवी, रीमा देवी, नारायणपुर सिमरिया टोला से रामचंद्र राम, रंजीत कुमार, आनंद महतो, चंदन रजवार, छोटू रजवार, एस कुमार रजवार, अंबेडकर रजवार, सुरेंद्र राजवार, रामप्रवेश महतो, अंकित पासवान, पचपड़वा से तारा देवी, नवादा से तेजू विश्वकर्मा, संतोष चंद्रवंशी, लालचंद शर्मा, रामजी बिंद, कमल कुमार, नरेश प्रसाद चंद्रवंशी, जगदीश बिंद शामिल हैं।

जनता चाहती है विकास, न कि झूठे आश्वासन

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने भाषण में विपक्ष पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठे वादों से तंग आ चुकी है और गढ़वा के विकास विरोधी नेताओं से परेशान है, जो केवल अपनी पूंजी बनाने और निजी ठेकेदारी चलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में गढ़वा का हाल बदहाल था, लेकिन आज के समय में विकास की तेज़ रफ्तार ने विरोधियों की नींद हराम कर दी है।

विकास विरोधियों का होगा हश्र

मंत्री ठाकुर ने अपने विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आते ही कुछ नेता हिंदू-मुस्लिम और जाति की राजनीति करने में लग जाते हैं, लेकिन इस बार गढ़वा की जनता विकास के नाम पर उन्हें जमानत जब्त कराएगी। मंत्री ने कहा, “मौकापरस्त नेताओं का समय अब समाप्त हो गया है। अब जनता विकास चाहती है, झूठे आश्वासन नहीं।”

गढ़वा में हो रहे तेज़ी से विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे इस बार ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं जो सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होते हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: