News dekho specials
Uncategorized

मेराल में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, ट्रक जप्त

गढ़वा मेराल पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोंदा गांव के पास अवैध रूप से ट्रक से लेकर जा रहे शराब को जप्त किया है। उक्त मामले में एसपी दीपक कुमार पांडे ने मेराल थाने में प्रेस वार्ता आयोजन कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मेराल पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक चालक ने चेक पोस्ट के पास से तेजी से भागने लगा इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना रविवार को सुबह लगभग 3 बजे की है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने हेतु उत्तर प्रदेश की तरफ से अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है। प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल के द्वारा लातदाग पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के क्रम में एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 22 AT 9180 को रुकने का इशारा किया गया परंतु पुलिस को देखते ही ट्रक चालक गाड़ी को और तेजी से भगाने लगा। पुलिस एवं उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा उक्त ट्रक का पीछा किया गया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर गोंदा के पास पलट गया। पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने पर ट्रक चालक फरार हो गया। तत्पश्चात उक्त ट्रक की जांच करने पर ट्रक पलटने के कारण कल 250 पेटी विदेशी शराब नष्ट हो गया तथा 450 पेटी शराब को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया।
जप्त सामानों की विवरणी-
(01) ट्रक नंबर UP 22 AT 9180 (02) लगभग 250 पेटी शराब विनष्ट
(03) लगभग 450 पेटी शराब जप्त

छापामारी दल में ये लोग थे शामिल
निर्मल कुमार, उत्पाद अधीक्षक, गढ़वा, नीरज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, पु0नि0 जितेंद्र कुमार आजाद गढ़वा अंचल, पु0अ0नि0विष्णु कांत थाना प्रभारी,मेराल, पु0अ0नि0 संजय कुमार सिंह, मेराल थाना, पु0अ0नि0 रवि कुमार, मेराल थाना, स0अ0नि0 नितेश कुमार, मेराल थाना, स0अ0नि0 रब्बुल अंसारी, मेराल थाना, स0अ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद सिंह मेराल थाना, मेराल थाना के चालक एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: