News dekho specials
CrimeGarhwa

मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट, मेराल निवासी गंभीर घायल

गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के गेरूआसोती गांव में मजदूरी के बकाया पैसे मांगने पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस हमले में मुकेश कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुकेश, सिकंदर राम का पुत्र है, जिसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुकेश कुमार राम के अनुसार, उसके भाई सूरज राम और पवन राम को उपेंद्र चौधरी और अन्य लोग चेन्नई मजदूरी के लिए ले गए थे। चार महीने तक सरिया सेंटीग का काम कराने के बाद उन्हें आधी मजदूरी दी गई और बाकी राशि बाद में देने का वादा किया गया था।

मंगलवार को जब मुकेश बकाया मजदूरी मांगने गए, तो उपेंद्र चौधरी, लाल मुनी चौधरी, रिंकू चौधरी, गोलू चौधरी और सरवन चौधरी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। घायल मुकेश के परिवार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: