मोतियाबिंद शिविर में 53 मरीजों की पहचान, निःशुल्क ऑपरेशन 11 दिसंबर को

मोतियाबिंद शिविर में 53 मरीजों की पहचान, निःशुल्क ऑपरेशन 11 दिसंबर को

author Sonu Kumar
22 Views

गढ़वा के बंशीधर नगर अस्पताल में मंगलवार को डीबीसीएस गढ़वा और राधिका नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 107 लोगों की जांच की गई, जिसमें 53 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।

इन मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन 11 दिसंबर को राधिका नेत्रालय में किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मा भी प्रदान किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य नेत्र समस्याओं से जूझ रहे स्थानीय और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत बनाने और जरूरतमंदों को राहत देने के लिए की जा रही है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: