मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गढ़वा दौरा आज, झामुमो प्रत्याशियों के नामांकन में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गढ़वा दौरा आज, झामुमो प्रत्याशियों के नामांकन में लेंगे हिस्सा

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार, 21 अक्टूबर को गढ़वा पहुंचेंगे। वे झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय हो गया है।

गढ़वा-रंका विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर और भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के नामांकन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और नामांकन सभा को भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

  • 12:30 बजे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोसाईंबाग मैदान स्थित हेलीपैड, श्री बंशीधर नगर पहुंचेंगे।
  • 1:30 बजे: गढ़वा के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • 1:50 बजे: बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, कल्याणपुर, गढ़वा में आगमन।
  • 2:00 बजे: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नामांकन में भाग लेंगे।
  • 2:35 बजे: गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
  • 4:00 बजे: रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस दौरान महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। गढ़वा के विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भाग लेंगे। गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा, डंडा, भंडरिया और मंझिआव सहित विभिन्न प्रखंडों और गांवों से बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी लोग रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में एकत्रित होंगे और रैली के रूप में टाउन हॉल मैदान तक जाएंगे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: