मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गढ़वा दौरा आज, झामुमो प्रत्याशियों के नामांकन में लेंगे हिस्सा

गढ़वा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार, 21 अक्टूबर को गढ़वा पहुंचेंगे। वे झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय हो गया है।

गढ़वा-रंका विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर और भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के नामांकन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और नामांकन सभा को भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

इस दौरान महागठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। गढ़वा के विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भाग लेंगे। गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा, डंडा, भंडरिया और मंझिआव सहित विभिन्न प्रखंडों और गांवों से बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी लोग रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में एकत्रित होंगे और रैली के रूप में टाउन हॉल मैदान तक जाएंगे।

Exit mobile version