मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज की आहार चर्या संपन्न, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज की आहार चर्या संपन्न, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

author Surendra Verma
1 Views
  • ईसरी नगर में मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज के आहार चर्या का आयोजन।
  • सुनील कुमार जैन के आवास पर तीन दिनों तक चला धार्मिक अनुष्ठान।
  • श्रद्धालुओं का हुजूम, मुनि श्री को आहार देने के लिए उमड़े भक्त।
  • बिहार यात्रा के लिए मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री अतुल सागर जी महाराज का प्रस्थान।

आहार चर्या का भव्य आयोजन

ईसरी नगर में विराजमान विश्व प्रसिद्ध संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज की केश लॉन्च के 48 घंटे के उपरांत आहार चर्या सुनील कुमार जैन के आवास पर संपन्न हुई। परगाहन के बाद नवधा भक्ति के साथ मुनि श्री को आहार दिए गए। इस दौरान भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर कोई उन्हें एक ग्रास देने के लिए लालायित नजर आया।

तीन दिवसीय धार्मिक प्रवास

मुनि श्री के तीन दिनों के ईसरी प्रवास में मुनि श्री पूज्यसागर जी एवं मुनि श्री अतुल सागर जी महाराज के निरंतराय आहार सुनील जैन के आवास पर संपन्न हुए, जिससे पूरे परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

दिगंबर मुनि की आहार चर्या का विशेष महत्व

ज्ञात हो कि पूरे विश्व में दिगंबर मुनि की आहार चर्या सबसे भिन्न एवं अलौकिक मानी जाती है। मुनि आहार चर्या के लिए कुछ नियम लेकर मुद्रा बनाकर श्रावक के घर जाते हैं। यह खड़े होकर बिना किसी पात्र के अपने हाथों की अंजलि में निस्वाद आहार ग्रहण करते हैं। मुनि जीवन पर्यंत दिन में केवल एक बार आहार लेते हैं एवं उसी समय जल ग्रहण करते हैं।

भक्तों की सहभागिता

मुनि श्री को आहार देने वालों में सुनील कुमार जैन, सत्यार्थ जैन, मीना जैन, आयुषी जैन, अनीता जैन, नीता जैन, रश्मि जैन और भैया लाल जैन सहित कई श्रद्धालु प्रमुख रूप से शामिल थे।

सम्मेद शिखर जी के लिए प्रस्थान

तीन दिनों के प्रवास के बाद आज मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज एवं मुनि श्री अतुल सागर जी महाराज का बिहार सम्मेद शिखर जी के लिए होगा।


हर खबर पर रहेगी हमारी नजर!

झारखंड की हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ। हम आपको राज्य के हर कोने से सबसे पहले और सटीक खबरें पहुंचाएंगे!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: