नई दिल्ली में LJP नेता अरुण भारती की हिमंता बिस्वा सरमा और बाबूलाल मरांडी से मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में LJP नेता अरुण भारती की हिमंता बिस्वा सरमा और बाबूलाल मरांडी से मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

author News देखो Team
13 Views

नई दिल्ली में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

चर्चा के दौरान, झारखंड में चुनावी समीकरणों और गठबंधन को लेकर रणनीति बनाई गई। झारखंड में विधानसभा चुनावों के करीब आते ही राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और चुनावी तैयारियों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। इस मुलाकात में झारखंड में बीजेपी और LJP के तालमेल को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के सह प्रभारी और खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने चुनावी स्थिति और पार्टी के संभावित कदमों पर भी चर्चा की।

“News देखो” हमेशा की तरह झारखंड विधानसभा चुनाव की हर अहम खबर आप तक पहुंचाने का वादा करता है। झारखंड चुनाव से जुड़ी सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: