Site icon News देखो

पांकी में भव्य सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

हाइलाइट्स :

सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी आस्था

पांकी प्रखंड के बसडीहा स्थित सोनरे नदी तट पर भगवान भास्कर के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास और नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा, देव पूजन और महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति की जाएगी।

हजारों श्रद्धालुओं ने की नगर भ्रमण में भागीदारी

रविवार को कलश यात्रा के साथ इस भव्य महायज्ञ की शुरुआत हुई थी। श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में ‘भगवान भास्कर की जय’ के जयकारे गूंजते रहे।

पांकी को नई पहचान देगा भव्य सूर्य मंदिर

भगवान भास्कर प्राण प्रतिष्ठा सह ज्ञान महायज्ञ अयोध्या से आए विजय प्रपन्न जी महाराज, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अवध बिहारी मिश्रा और पंडित महावीर पांडे के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र इस ऐतिहासिक आयोजन पर बनी रहेगी

क्या पांकी का यह भव्य सूर्य मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल होगा? क्या इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा? ‘न्यूज़ देखो’ आपको इससे जुड़ी हर अपडेट देता रहेगा।

Exit mobile version